Uncategorized

आधी रात को जिंदल प्लांट में हुआ ब्लॉस्ट….जिंदा जलकर मौके पर ही हुई मजदूर की मौत…ग्रामीण कर रहे गेट के बाहर प्रदर्शन…

रायगढ़..बीती रात जिंदल के पतरा पाली प्लांट में हादसे की खबर मिल रही है।जानकारी मिल रही है की एसएमएस 2 प्लांट में रात तकरीबन 3 बजे फर्नेस में ब्लॉस्ट हो गया जिसमें हेवी लोडर ऑपरेटर की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।ब्लॉस्ट के बाद प्लांट के भीतर भगदड़ मच गया।मृतक का नाम चीनी लाल पटेल बताया जा रहा है।जो पास ही के गांव

advertisement

सरायपाली का रहने वाला बताया जा रहा है।चीनी लाल तकरीबन बीस साल से जिंदल में कार्यरत था।
बता दें की घटना के बाद जिंदल प्रबंधन द्वारा मृतक के घरवालों को हादसे के बारे में रात में नही बताया गया था।इधर जिंदल प्रबंधन के इस अमानवीय व्यवहार के बाद ग्रामीण जिंदल के मेन गेट पर पहुंच गए हैं और चक्काजाम कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING