
रायगढ़..सावित्री नगर रोड में स्थित एक होटल में बीती रात एक स्थानीय गुंडे ने शराब के नशे में चूर होकर गुंडागर्दी का ऐसा नंगा नाच किया कि मामला रायगढ़ एसएसपी तक जा पहुंचा। दरअसल चार अक्टूबर की रात करीबन दस बजकर पचास मिनट में दीपलाल निराला होटल के भीतर पहुंचा और होटल के स्टाफ से गाली गलौच करते हुए रुम और रुपए मांगने लगा।इसी दौरान होटल मालिक हेमराज बरेठ वहां आ पहुंचा।जिसके बाद दीपलाल ने उससे भी कमरा और रुपए की मांग करने लगा।हेमराज द्वारा उसकी डिमांड पूरी नहीं करने पर दीपलाल ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट शुरू कर दिया।रात में किसी तरह हेमराज बरेठ अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंचा और आज सुबह एसपी ऑफिस जाकर उसने आपबीती एसपी शशिमोहन सिंह को सुनाया।एसपी ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए जूटमिल टीआई अभिनवकांत सिंह को एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।जिसके बाद दीपलाल निराला के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296,351(3),115(2),119(1)के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
पहले की मारपीट और अब होटल मालिक को एसटी एससी एक्ट में फंसाने की कोशिश….
बताया जा रहा है कि रात की पूरी वारदात के बाद तथाकथित आरोपी ने अपने आप को बचाने और प्रार्थी हेमराज बरेठ को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है।हालांकि इस बात की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।लेकिन बताया जा रहा है कि पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है।और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक कहीं भी जातिगत गाली गलौच होटल मालिक के द्वारा नहीं किया गया है।बहरहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सच्चाई खुदबखुद सामने आ जाएगी।



