
रायगढ़-:ज़िला भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं की अस्मिता के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जाता है।ये बात अब भाजपा की ही पीड़ित कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपो की वजह से अब खुलकर सामने आने लगी है।अभी हाल ही में भाजपा की महिला कार्यकर्ता द्वारा मंडल अध्यक्ष पर अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाए जाने के बाद मंडल अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं का आरोप कम ही नही हो रहा है।जानकारी मिल रही है की एक युवा नेत्री के द्वारा भी रायपुर जाकर रायगढ़ जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के ख़िलाफ़ प्रदेश अध्यक्ष को लिखित शिकायत किया गया है।
खास सूत्रों के मुताबिक युवा नेत्री ने अपने शिकायत में कहा है की कुछ माह पहले अपने पिता की मृत्यु के बाद जब वो जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के पास जॉब मांगने के लिए गई थी।तब उमेश अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय में स्थित अपने चेम्बर में उसे बुलाया और उसे 5000₹ देते हुए कंधे पर हाथ रखकर कहा-तुम्हें काम करने की जरूरत नही है,तुम्हारी जरूरतें मैं पूरी करूंगा।इतना कहकर उन्होंने अपना हाथ गलत जगह पर रख दिया।इसके बाद वह वहां से भाग गई।थाने जाने की कोशिश की तो भाजपा की ही महिला कार्यकर्ताओं ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया की उमेश अग्रवाल पैसे वाला है। उसका तो कुछ नही बिगड़ेगा उल्टे तुम्हारी बदनामी हो जाएगी। इसके बाद जब 25 मार्च को एक अन्य महिला कार्यकर्ता के लगाए गए आरोप की जांच करने भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रायगढ़ आई तब पीड़िता(युवा नेत्री)भी वहां अपनी आपबीती सुनाने पहुंची।तब उसे प्रदेश में लिखित शिकायत करने कहा गया। इसके बाद उसने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर लिखित शिकायत किया है।जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़िता(युवा नेत्री)ने प्रदेश अध्यक्ष के अलावे कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय नेताओं को भी यह प्रतिलिपि प्रेषित किया है।
इधर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है की कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ साज़िश रच रहे हैं।उन्होंने कहा है की अगर उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई सबूत किसी के पास है।तो सबसे पहले थाना जाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायें।
बहरहाल उमेश अग्रवाल के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवा नेत्री के आरोपों में कितना दम है।यह तो आने वाला वक़्त तय करेगा।लेकिन भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के भीतर महिलाओं के शोषण की जिस बात का खुलासा किया है।इसके बाद नारी के सम्मान की बात करने वाले तथाकथित सफेदपोश नेताओं का दागदार चरित्र बेनक़ाब होता नज़र आ रहा है।

