Uncategorized

12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी — रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में…रात 9 बजे मिली सूचना, CCTV एवं तकनीकी सर्विलांस से UP तक पहुंची पुलिस — मार्ग में पुलिस टीमों को अलर्ट कर नाकाबंदी, अंततः अहरौरा में वाहन रोककर 03 आरोपी हिरासत में….

रायपुर-दिनांक 02.10.2026 को थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डीएम टावर, रांवाभाठा निवासी *श्रीमती अनिता राय* द्वारा रात्रि लगभग *09:00 बजे* अपने पति *प्रतीक राय* के घर वापस नहीं लौटने एवं मोबाइल बंद होने की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना खमतराई की टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल एवं आसपास के *CCTV फुटेज खंगाले गए।* CCTV फुटेज के बारीकी से अवलोकन से पता चला कि प्रतीक राय को उसी दिन *दोपहर लगभग 02:28 बजे काले रंग की UP पासिंग स्कॉर्पियो वाहन में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती अपने साथ बैठाकर ले जाया गया था।*पुलिस आयुक्त *डॉ. संजीव शुक्ला* एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त *श्री अमित तुकाराम कांबले* द्वारा इस गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन *श्रीमती दीपमाला कश्यप* के निर्देशन में तथा एसीपी उरला *सुश्री पूर्णिमा लामा* के पर्यवेक्षण में थाना खमतराई की टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।*CCTV से खुली घटना की कड़ी, तकनीकी सर्विलांस से UP तक पहुंची पुलिस*घटना में प्रयुक्त वाहन की जानकारी सामने आने के बाद थाना खमतराई की टीम द्वारा *तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से वाहन की लगातार ट्रैकिंग* प्रारंभ की गई। वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने की जानकारी मिलते ही तत्काल अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय स्थापित किया गया।*थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश पुलिस* से संपर्क कर वाहन की लोकेशन, संभावित मार्ग, टोल प्लाजा एवं अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी साझा की गई। वाहन के संभावित मार्ग को देखते हुए *चौपन, रॉबर्ट्सगंज सहित मार्ग में पड़ने वाले संबंधित पुलिस क्षेत्रों को भी तत्काल अलर्ट किया गया तथा संभावित मार्गों पर नाकाबंदी एवं चेकिंग पॉइंट लगाए गए।

advertisement

*रायपुर पुलिस द्वारा लगातार साझा की जा रही *तकनीकी एवं टोल संबंधी जानकारी* के आधार पर संबंधित पुलिस टीमों द्वारा वाहन की गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा लोकेशन में बदलाव के अनुसार मार्ग में तैनात टीमों को लगातार अपडेट किया जाता रहा।*अंततः अहरौरा में वाहन रोककर 03 आरोपी हिरासत में*लगातार तकनीकी ट्रैकिंग, मार्ग में की गई नाकाबंदी एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के परिणामस्वरूप *थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोक लिया गया तथा उसमें सवार 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।*जांच में सामने आया कि *वाहन एवं पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद* के चलते प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ ले जाया गया था। आरोपियों द्वारा उसे उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।*12 घंटे के भीतर पुलिस ने जोड़ी पूरी कड़ी*रात्रि लगभग *09:00 बजे सूचना प्राप्त होने से लेकर लगभग 12 घंटे के भीतर* थाना खमतराई की टीम द्वारा CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लोकेशन, टोल संबंधी जानकारी एवं अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई।*हिरासत में लिए गए आरोपी**01. अभय सिंह*, पिता राम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी हनुमंत नगर चौराहा, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी (उत्तरप्रदेश)*02. बृहस्पत देव सिंह*, पिता रामबहादुर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी दरियावगंज, थाना सीहोर (उत्तरप्रदेश)*03. आदर्श सिंह*, पिता संतोष कुमार सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी अलावलपुर, पोस्ट अटीहार, जिला प्रतापपुर (उत्तरप्रदेश)तीनों आरोपियों को *अहरौरा क्षेत्र में हिरासत में लिया गया है।* आरोपियों को विधिवत कार्रवाई हेतु *रायपुर लाने के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश से रवाना हो चुकी है।**थाना खमतराई प्रभारी एवं टीम का विशेष योगदान*इस कार्रवाई में *थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल* एवं थाना खमतराई की टीम का विशेष योगदान रहा। टीम द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल *CCTV फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लगातार ट्रैकिंग, टोल संबंधी जानकारी का संकलन तथा अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय* स्थापित कर लगातार कार्रवाई की गई।*नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, CCTV एवं तकनीकी सर्विलांस के प्रभावी उपयोग तथा अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से अपराधों की पतासाजी एवं आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई लगातार जारी है।*

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING