Uncategorized

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त…देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी…

*रायगढ़, 1 अक्टूबर 2026* । साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित लघु फिल्म प्रतियोगिता को देश-विदेश से उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से कुल 162 फिल्म प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। विशेष बात यह है कि रूस से भी एक फिल्म की प्रविष्टि प्राप्त हुई है, जो इस पहल की अंतरराष्ट्रीय पहुँच को दर्शाती है।

प्रतियोगिता में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए फिल्म निर्माण के क्षेत्र से जुड़े अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को निर्णायक मंडल में शामिल किया गया है। निर्णायक मंडल के सदस्य प्राप्त फिल्मों की स्क्रीनिंग कर उनका मूल्यांकन कर रहे हैं। निर्णायक मंडल में श्री मनोज वर्मा शामिल हैं, जिनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूलन: द मेज़’ को सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। निर्णायक मंडल में श्री योगेंद्र चौबे भी शामिल हैं, जिनकी फिल्मों को देश-विदेश में पहचान मिली है। इसके अतिरिक्त अनुभवी रंगकर्मी, फिल्म अभिनेता, डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार एवं अभिनय प्रशिक्षक श्री सुनील चिपड़े भी निर्णायक मंडल का हिस्सा हैं। प्रतियोगिता के परिणामों का प्रतिभागियों एवं रायगढ़वासियों को बेसब्री से इंतजार है। परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विजेताओं की घोषणा एवं सम्मान के साथ सभी विजेता फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

advertisement

इसी अवसर पर रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार की गई एक विशेष साइबर अवेयरनेस शॉर्ट फिल्म *“The Cyber Trap”* की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। फिल्म “The Cyber Trap” लघु फिल्म प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं है, बल्कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलग से तैयार की गई है।

इस जागरूकता फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अनिल सोनी, मयंक मिश्रा, उत्तम प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, सानिया गुप्ता, लीना ठाकुर, दिपेश महंत, हर्ष बैरागी तथा रायगढ़ पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी नजर आयेंगे । फिल्म की कहानी एवं निर्देशन श्री ऋभू समर्थ सिंह द्वारा किया गया है।

विदित हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने 10 सितंबर 2026 को कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस लघु फिल्म प्रतियोगिता की जानकारी दी थी। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई है। युवाओं के उत्साह एवं आग्रह को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा फिल्म प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर 2026 की गई थी। इसके साथ ही परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह के लिए 3 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की गई।*प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि**श्रेणी ‘अ’ — 3 से 6 मिनट की शॉर्ट फिल्म*- प्रथम पुरस्कार — ₹1,00,000- द्वितीय पुरस्कार — ₹75,000- तृतीय पुरस्कार — ₹50,000*श्रेणी ‘ब’ — अधिकतम 3 मिनट की फिल्म/रील*- प्रथम पुरस्कार — ₹75,000- द्वितीय पुरस्कार — ₹50,000- तृतीय पुरस्कार — ₹25,000*रायगढ़ पुलिस की आमजन से अपील*रायगढ़ पुलिस द्वारा शहरवासियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी रामजी ऑडिटोरियम, रायगढ़ में आयोजित समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर साइबर जागरूकता की इस अभिनव पहल का हिस्सा बनें।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING