Uncategorized

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130 विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, विजेता सम्मानित….मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला….

रायगढ़: 30 सितंबर, 2026:* ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत मिलूपारा के मिडिल और हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से स्वच्छता का अनूठा संदेश दिया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 130 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन लेखन और विशेष रूप से ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता के जरिए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिताओं से पहले बच्चों को खास मार्गदर्शन भी दिया गया था, जिससे उन्होंने बेकार पड़ी चीजों से बेहद खूबसूरत और संदेशपरक मॉडल तैयार किए।इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच उद्धव भगत और उपसरपंच सीताराम चौधरी उपस्थित रहे।

advertisement

स्कूल की प्राचार्या श्रीमती इलिसबा लकड़ा के साथ ही विद्यालय के शिक्षक वासुदेव प्रधान, जयराम सिदार, मीना पटेल, बलदेव राठिया, प्रतिभा यादव, ललिता भोई, चंपावती सिदार और कौशिल्या सिदार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में अदाणी समूह की ओर से साइट हेड, पर्यावरण विभाग के प्रमुख और सीएसआर की टीम भी शामिल हुई। इन सबने युवाओं को स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया। ‘कबाड़ से जुगाड़’ स्पर्धा में दसवीं की मीनू गुप्ता ने पहला, किन्जल लहरे ने दूसरा और रीमा गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन में आठवीं की रीमा गुप्ता प्रथम, सुमन कलंगा द्वितीय और सविता प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पोस्टर पेंटिंग में आठवीं की सोहद्रा प्रधान ने बाजी मारते हुए पहला स्थान पाया, जबकि अंजू सिदार दूसरे और पिंकी राठिया तीसरे स्थान पर रहीं।आयोजन को सफल बनाने के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से सभी प्रतिभागियों को ड्रॉइंग पेपर, कलर पेंसिल, रबर और कटर जैसी जरूरी सामग्रियाँ प्रदान की गईं।

साइट हेड ने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक जिम्मेदारी है और बच्चे अपने परिवार व समाज में इस संदेश को फैलाने वाले सबसे मजबूत माध्यम हैं। वहीं, प्राचार्य श्रीमती इलिसबा लकड़ा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में सामाजिक सरोकारों के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित होती है।अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्वच्छता जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर किए जाने वाले प्रयास समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। एक जागरूक विद्यार्थी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाकर व्यापक सामाजिक बदलाव का माध्यम बन सकता है। इसी उद्देश्य के साथ अदाणी फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे जनहितकारी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING