Uncategorized

महानदी में उफान से बाढ़ की स्थिति… हीराकुंड के 20 गेट खुले – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लाइव आकर की जनता से धैर्य की अपील…

रायगढ़:- बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने महानदी को उफान पर ला दिया है। महानदी के तटीय जिलों – रायगढ़, शक्ति और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के निचले गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी देर रात लाइव आए और तीनों जिलों की जनता से सीधा संवाद किया। वित्त मंत्री ने लाइव के दौरान बताया कि व्यक्तिगत रूप से ओडिशा सरकार और हीराकुंड बांध प्रबंधन से संवाद स्थापित किया है। सार्थक पहल की वजह से हीराकुंड डैम के 20 गेट खोल दिए गए हैं ताकि महानदी के जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके और तटीय गांवों को बाढ़ की भयावह विभीषिका से बचाया जा सके। लाइव के दौरान ओपी चौधरी ने कहा -ये प्राकृतिक आपदा है। प्रकृति के प्रकोप को रोका नहीं जा सकता, लेकिन सावधानी बरतकर जान-माल की हानि को जरूर रोका जा सकता है।उन्होंने तीनों जिलों के लोगों से अपील करते हुए कहा इस विषम परिस्थिति में अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह समय घबराने का नहीं, धैर्य और संयम बनाए रखने का है। इसके पूर्व भी बाढ़ की आशंका को देखते हुए ओपी चौधरी ने समय से पहले ही रायगढ़, शक्ति और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टरों, एसपी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने नाव, गोताखोर, राहत शिविर, भोजन, दवाइयों की चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए थे। सभी तटीय गांवों में मुनादी भी करा दी गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि पूरी सरकार सहित स्थानीय प्रशासन इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।

advertisement
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING