Uncategorized

सोनू अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी….

*रायगढ़। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी श्री ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री अमर सुल्तानिया के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में युवा संगठन को मजबूत करने के लिए नवीन दायित्व सौंपे गए हैं। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सोनू अग्रवाल को सौंपी गई है।नवीन दायित्व मिलने के बाद सोनू अग्रवाल ने जिले में संगठन के विस्तार एवं युवा शक्ति को जोड़ने की दिशा में कार्य प्रारंभ करते हुए प्रतीक अग्रवाल (ज्योति सेल्स) को जिला महामंत्री नियुक्त किया है।सोनू अग्रवाल सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े रहते हैं। गौ सेवा उनके सेवा कार्यों की पहली प्राथमिकता रही है। गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के कार्यों के साथ वे धार्मिक आयोजनों और जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा जैसे सामाजिक कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। सेवा कार्यों के प्रति उनकी समर्पित भावना और समाज के युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने की सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला युवा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।सोनू अग्रवाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जाएगा। साथ ही महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग, संगठन एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा शक्ति को सामाजिक एवं सेवा कार्यों से जोड़ा जाएगा।

प्रतीक अग्रवाल की नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ जिले में युवा इकाई नई ऊर्जा के साथ सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

advertisement
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING