Uncategorized

मानवता के लिए योग’ थीम पर होगा इस वर्ष का 8वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

मानवता के लिए योग’ थीम पर होगा इस वर्ष का 8वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम
उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
जिले के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के साथ स्थानीय निकायों में भी आयोजित होंगे योग दिवस
रायगढ़, /
21 जून 2022 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित रायगढ़ स्टेडियम में प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जायेगा। मानवता के लिए योग थीम पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम जिला, विकासखण्ड, स्थानीय निकाय के साथ-साथ जिले के शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं एवं प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर भी वृहद योगाभ्यास का प्रदर्शन किया जायेगा।
जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य, सांसद रायगढ़ श्रीमती गोमती साय के विशिष्ट आतिथ्य एवं विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू की गरिमापूर्ण उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर रायगढ़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला स्तर पर विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाकर आयुष विभाग एवं समाज कल्याण विभाग से समन्वय कर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। योगाभ्यास कार्यक्रम को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। रायगढ़ के इच्छुक नागरिक इन स्थलों पर पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है।

advertisement
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING