Uncategorized

मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति से आएगी क्षेत्र के किसानों के जीवन के समृद्धि… ओपी के कहा किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है विष्णु देव साय सरकार…

रायगढ़:-सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में बहुप्रतीक्षित सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना हेतु 14 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।
वित्त विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए 2024-25 के बजट में 14 करोड़ 57 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया था । विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ने इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा सांकरा मेगा उद्वहन सिंचाई परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करना है। इससे जल संसाधनों का सही प्रबंधन सुनिश्चित हो सकेगा।, जिससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि हो सकेगी। इस परियोजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विष्णु देव साय सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।स्वीकृति के बाद अब इस परियोजना का काम जल्द शुरू किया जाएगा। यह परियोजना न केवल कृषि क्षेत्र के विकास में सहायक होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING