Uncategorized

अग्रसेन जयंती में खेलों का रोमांच चरम पर, मैदान से खेल मंच तक छाया उत्साह….धीमी स्कूटी, दौड़, हूला हूप, सांप-सीढ़ी, गोला फेंक और ‘सब खेलो सब जीतो’ में दिखा दमखम…

*रायगढ़, 3 अक्टूबर। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तहत आयोजित विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में समाजजनों का उत्साह देखते ही बना। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को जीवंत बना दिया। खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रतिभा दिखाने के साथ आनंद और रोमांच से भरे पल बिताने का अवसर मिला।*सब खेलो सब जीतो में खूब हुआ एंजॉयमेंट*रेड क्वीन में आयोजित ‘सब खेलो सब जीतो’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित समय में अलग-अलग टास्क पूरे करने की चुनौती दी गई, जिसने पूरे आयोजन को उत्साह और मनोरंजन से भर दिया। इसमें गोयल चैलेंजर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिसमें विकास गोयल, मेघा गोयल, अमन गोयल एवं शिल्पा गोयल शामिल रहे। रीत जैन एंड टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें राग जैन, रीत जैन, अलका अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल शामिल थे।

अनंत एंड टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें ओजस, खुशी, अनन्या एवं अनंत शामिल रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन रेखा प्रतीक अग्रवाल, कविता बंसल, ज्योति गोयल, पूजा सिंघल, रिमझिम अग्रवाल, मंजू गर्ग, आदित्य अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल ने किया।सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता में अवंत अग्रवाल एवं अमन विजय अग्रवाल प्रथम, श्रद्धा अग्रवाल एवं कीर्ति अग्रवाल द्वितीय तथा आदित्य अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल तृतीय रहे। अरुज गोयल एवं सोनाली गोयल को विशेष पुरस्कार दिया गया। इसका संचालन अंकुर अग्रवाल, सुजल गोयल, रचित पालीवाल, मृदुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल एवं ईशु अग्रवाल ने किया।हूला हूप प्रतियोगिता में शेर्या डालमिया प्रथम, आरोही अग्रवाल द्वितीय तथा रिधम अग्रवाल तृतीय रहीं। पार्थ अग्रवाल एवं वृतिका बेरीवाल को विशेष तथा काश्वी अग्रवाल, अवनी अग्रवाल एवं नायरा अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसका संचालन सीमा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, विनीत अग्रवाल एवं कीर्ति अग्रवाल ने किया।*100 मीटर दौर में बच्चे ने किया कमाल*दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-7 से 10 बालक वर्ग में आरव अग्रवाल प्रथम, युगांश गर्ग द्वितीय तथा संयम अग्रवाल एवं शिवम गोयल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शुभ्रा जिंदल प्रथम, आर्या मोदी द्वितीय तथा आरना अग्रवाल तृतीय रहीं। अंडर-11 से 14 बालक वर्ग में हार्दिक अग्रवाल प्रथम, सारांश बापोड़िया द्वितीय तथा अभय सुरेका तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में सेल्वी जिंदल प्रथम, आव्या सिंघानिया द्वितीय एवं वंशिका गोयल तृतीय रहीं। दौड़ का संचालन अमन अग्रवाल (आर.टी.ओ.), नितेश अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, अवनत अग्रवाल, सुमित बट्टीमार, सुमित मित्तल, विशाल अग्रवाल एवं निकेत अग्रवाल ने किया।

advertisement

*धीमी स्कूटी और गोला फेक में उत्कृष्ट प्रदर्शन*

नटवर स्कूल में आयोजित धीमी स्कूटी रेस में महिलाओं ने भी खूब उत्साह दिखाया। वंदना अग्रवाल प्रथम, दामिनी अग्रवाल द्वितीय तथा प्रीति मित्तल तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का संचालन आकाश अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, भूमि अग्रवाल एवं स्नेहा अग्रवाल ने किया।

गोला फेंक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में साहिल महमियां ने प्रथम तथा अखिल अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंकिता बेरीवाल प्रथम, शिल्पी अग्रवाल द्वितीय तथा वंदना अग्रवाल तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का सफल संचालन राजा जैन, मनोज अग्रवाल, अजय जैन एवं किशन बेरीवाल ने किया।

*क्रिकेट का लगातार बढ़ रहा रोमांच*

वहीं अग्रसेन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 2 अक्टूबर को खेले गए मुकाबलों में टेंशन फ्री, गेम चेंजर, अग्र बगीचा, अग्र लायंस, एग्रासार, मां बंजारी एवं अग्रसेन एवेंजर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते। चौकों-छक्कों और बेहतरीन गेंदबाजी से क्रिकेट मुकाबलों ने दर्शकों में खासा रोमांच पैदा किया।जयंती समारोह में खेल, मनोरंजन और पारिवारिक सहभागिता का यह संगम समाज के हर वर्ग को जोड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक बढ़ती भागीदारी ने पूरे आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING