Uncategorized

अग्रसेन जयंती में ओपी चौधरी का अलग अंदाज, कभी मटका फोड़ा तो कभी खिलाड़ियों संग थामा बल्ला…अग्रबंधुओं का उत्साह, बोले—खेलों से मिलती है ऊर्जा, स्वस्थ जीवन और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर…

रायगढ़। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने पहुंचकर आयोजन की भव्यता और विविधता की सराहना की। मंत्री श्री चौधरी सबसे पहले रेड क्वीन पहुंचे, जहां उन्होंने अग्र समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात की तथा जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने मटका फोड़, सब खेलो-सब जीतो सहित कई गतिविधियों में हिस्सा लेकर आयोजन का आनंद लिया।इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि समाज के पर्व और आयोजनों को केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर उनमें खेलों को शामिल करना एक सराहनीय पहल है। क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों से बच्चों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों में खेल भावना, ऊर्जा और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा मिलता है। ऐसे आयोजन स्वस्थ जीवनशैली के साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।इसके पश्चात वित्त मंत्री श्री चौधरी नटवर स्कूल मैदान पहुंचे, जहां महाराजा अग्रसेन प्रीमियर लीग (एपीएल-2026) क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है।

उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और काफी समय मैदान में बिताते हुए स्वयं भी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला। मंत्री को अपने बीच खेलते देखकर खिलाड़ियों एवं उपस्थित अग्रबंधुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस दौरान अग्र समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। श्री अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा), मुकेश मित्तल कलानोरिया, प्रदीप गर्ग, सुरेश गोयल, सचिव संजय अग्रवाल (कार्ड), विकास केड़िया, राजेश बेरीवाल, जयंती आयोजन समिति के संयोजक अनूप बंसल, सचिन बंसल, रवि अग्रवाल (सी.ए.), मुकेश गोयल (कालिंदी कुंज), पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (ब्लू चिप), मनीष पालीवाल, कमलेश रतेरिया, अशोक अग्रवाल (गेरवानी), दीपक डोरा, विनोद महमिया, प्रतीक अग्रवाल, प्रकाश निगानिया, ऐश अग्रवाल, अधीश रतेरिया सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित थे।श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति की ओर से वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत करते हुए समारोह में उनकी सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। समिति ने कहा कि मंत्री जी का समाज के बीच पहुंचकर खेलों में सहभागिता करना आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए उत्साहवर्धक रहा।महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह में खेल, संस्कृति, सामाजिक सरोकार और मनोरंजन को एक साथ जोड़कर आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों को लेकर समाजजनों में लगातार उत्साह बना हुआ है।

advertisement

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING