
रायगढ़:- पुसौर के ग्राम पंचायत ओडेकेरा में अभिनव विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के द्वारा एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका समापन 22 दिसंबर को जनपद पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल और समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल के उपस्थिति में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में एनएसएस में शामिल छात्र-छात्राओं द्वारा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को कांग्रेस नेता शंकरलाल अग्रवाल के द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए पेन वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने ग्राम ओडेकेरा दीपा पारा में सांस्कृतिक मंच हेतु अनुदान राशि की घोषणा की एवं इस मंच का नाम एनएसएस सांस्कृतिक मंच रखने का सुझाव दिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकरलाल अग्रवाल ने ओडेकेरा के लोगों की सद्भावना और एकता की सराहना की एवं सामूहिक प्रयास के लिए गांव सभी सम्मानित नागरिक तथा अभिनव विद्या मंदिर उच्चतर

माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राओं को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन भोज राम पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सफेद गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य अक्षय कुमार सतपति, कार्यक्रम अधिकारी विश्वजीत साहू, व्याख्याता पीसी गुप्ता, मंजू लता साहू, जनार्दन नंदे ,लाल कुमार पटेल ग्राम पंचायत के सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्कृति और देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत की गई।





