
रायगढ़..सावित्री नगर में स्थित होटल एटलस के मालिक से मारपीट किए जाने और रंगदारी मांगने के बहुचर्चित मामले में दीपलाल निराला को आज जूटमिल पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।जानकारी मिल रही है कि अदालत ने दीपलाल निराला के विरुद्ध पूर्व में दर्ज किए गए एफआईआर के संबंध में प्रतिवेदन पुलिस से तलब किए हैं।ऐसी जानकारी मिल रही है कि उसके खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।ऐसे में कल कोर्ट में उसकी जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान उसकी मुश्किले और भी बढ़ती नजर आ रही है।



