Uncategorized

ठेकेदार के झांसे में आकर महाराष्ट्र गए मजदूरों ने विधायक से लगाई गुहार सांकरा के मजदूरों से विधायक प्रकाश ने की मुलाकात,सरिया थाना प्रभारी को दिए जाँच के निर्देश काम के सिलसिले में महाराष्ट्र गए 13 में से एक मजदूर लापता



रायगढ़। ओड़िशा के एक ठेकेदार के झांसे में आकर महाराष्ट्र गए मजदूरों ने विधायक प्रकाश नायक से मजदूरी भुगतान कराने व वहाँ गायब अपने साथी श्रमिक की पतासाजी के लिए गुहार लगाई है।विधायक ने रायगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र के ग्राम सांकरा के मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर सरिया थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल जाँच के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।


मालूम हो कि जिले के सरिया क्षेत्र के अंतर्गत ओड़िशा से लगे ग्राम सांकरा में रहने वाले सुनील मलिक,प्रमोद किसान,मनोहर प्रधान,भागवतिया व बलराम सहित 13 लोग माह भर पहले ओड़िशा रुचिदा के एक ठेकेदार के झांसे में आकर गन्ना कटाई कार्य के लिए महाराष्ट्र चले गए।यहाँ करीब माह भर तक काम करने के बाद सांकरा के इन महिला पुरूष मजदूरों ने अपनी मजदूरी की मांग की।वहाँ ठेकेदार व कर्मचारियों द्वारा जल्द ही उनकी मजदूरी भुगतान करने का आश्वासन दिया परंतु उसके बाद भी उनका भुगतान नही होने पर निराश होकर वें सब अपने गाँव लौट आये इसमें से उनका एक साथी बलराम अभी तक लापता है ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।


रविवार को ग्राम सांकरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पहुँचे रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक से इन मजदूरों ने अपनी आपबीती घटना के संबंध में बताई।विधायक ने मौके पर ही सरिया के थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल से इस बारे चर्चा की और तत्काल जाँच की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।इसके साथ साथ महाराष्ट्र में लापता इनके साथी मजदूर की पतासाजी करने तथा उन सभी लोगों के मजदूरी भुगतान किए जाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।रायगढ़ विधायक ने इन सभी मजदूरों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा।


क्या कहते है थाना प्रभारी-
इस मामले में सरिया थाना प्रभारी का कहना है कि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक द्वारा पूरे मामले में जाँच के निर्देश दिए गए है।इसके अनुसार सांकरा के मजदूरों का आवेदन मंगाकर महाराष्ट्र पुलिस को आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा।लापता मजदूर का गुम इंसान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।इनके मजदूरी भुगतान के लिए श्रम विभाग को पत्र भेजा जायेगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING