Uncategorized

ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी…चोरी की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस, साइबर और एफएसएल डॉग स्क्वाड की टीम ने किया निरीक्षण…

*27 जून, रायगढ़*। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित ओम हाइट्स अपार्टमेंट में एक सूने मकान में चोरी की सूचना मिलने पर आज सुबह पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर पुलिस के साथ साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


प्रारंभिक जांच में पता चला कि कालोनी के मकान नंबर 301 में रहने वाले रेशम उद्योग विभाग से सेवानिवृत्त श्री राकेश श्रीवास्तव का है जो पिछले अक्टूबर माह से उपचार हेतु अपनी पत्नी के साथ मुंबई गए हुए हैं। उनके अनुपस्थित रहने के दौरान मकान की एक चाबी घरेलू सहायिका चंद्रकांति देवांगन के पास थी, जो समय-समय पर घर की साफ-सफाई करने आती थी।

आज सुबह जब घरेलू सहायिका मकान खोलकर अंदर पहुंची तो उसने देखा कि आलमारी खुली हुई है तथा घर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए हैं। फिलहाल मकान मालिक के रायगढ़ लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं अथवा कितनी संपत्ति चोरी हुई है।

घरेलू सहायिका की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है। चोरी गई संपत्ति का विस्तृत विवरण मकान मालिक एवं उनके परिजनों से पूछताछ के बाद पृथक रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING