Uncategorized

सत्ता से जाने से पहले छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में अपना नाम गिनीज बुक में लिखाकर जायेगी: गुरुपाल भल्ला….अकलतरा में विधानसभा स्तरीय स्थानीय मुद्दे को लेकर आयोजित धरना में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए


अकलतरा: आज अकलतरा में कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार के स्थानीय मुद्दे को लेकर एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना एवम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देने का आंदोलन रखा गया था,आज के इस आंदोलन एवम धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम सक्ती जिला के संगठन प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला मुख्य वक्ता के रूप।में शामिल हुए ,आज उन्होंने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार सालों में भ्रष्टाचार को गिनाते हुए कांग्रेस शासन एवम जिला प्रशासन की धज्जियां उड़ाई ! आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सौरभ सिंह जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल विधानसभा प्रभारी बृजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारती महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी साहू जिला प्रवक्ता सुमित सिंह पूर्व प्रत्याशी दिनेश सिंह अकलतरा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया,भाजयुमो रायगढ़ राजदीप स्याल सहित शताधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे !

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING