
रायगढ़-:प्लाटिंग के लिये समतलीकरण करने के दौरान कब्रिस्तान पर भी कब्जा करने की नियत से कब्र तोड़ देने के मामले में विवादित बिल्डर अनिल केडिया के खिलाफ़ चक्रधरनगर थाना में संगीन धाराओं (गैरजमानती) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मुकदमा दर्ज हुए तकरीबन दस दिन बीत चुके हैं।लेकिन अब तक पुलिस अनिल केडिया को गिरफ्तार नही कर पाई है। चक्रधरनगर टीआई का कहना है की पुलिस अनिल केडिया के घर पर लगातार दबिश दे रही है, किंतु पुलिस के डर से वह फ़रार हो गया है।पुलिस उसका मोबाइल भी ट्रेस कर रही है।लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।पुलिस के इस जवाब के बाद शहर में अब दबी जुबान यह बात हो रही है की पुलिस इस मुआमले मे गंभीरता नही दिखा रही है।लोगों का कहना तो यह भी है की पुलिस अरेस्टिंग जानबुझकर डिले कर रही है ताकि अनिल केडिया को अग्रिम जमानत के लिए पर्याप्त समय मिल जाये।इधर अनिल केडिया की गिरफ्तारी नही होने से अब शिवसेना ने भी पुलिस को आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
बहरहाल अनिल केडिया की गिरफ्तारी हो पायेगी या नही इस संशय से पर्दा तो रायगढ़ पुलिस ही उठा पायेगी,लेकिन उसकी गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर पुलिस की भूमिका पर चर्चाएं शुरू हो गई है।फ़िल्हाल यही कहा जा रहा है की अनिल केडिया का रसुख कानून पर भारी पड़ रहा है।





