Uncategorized

नटवर स्कूल मैदान में सजेगा गणेश मूर्ति एवं सजावट सामग्री बाजार…11 से 14 सितंबर तक शासन-प्रशासन की अनुमति अनुसार लगेगी दुकानें…

रायगढ़। गणेश उत्सव को लेकर रायगढ़ शहरवासियों के लिए प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी नटवर स्कूल मैदान में श्री गणेश मूर्ति एवं सजावट सामग्री बजार लगाया जा रहा है। यह बाजार 11 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक शासन-प्रशासन की अनुमति एवं निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होगा।आयोजन का उद्देश्य गणेश उत्सव के लिए शहरवासियों को एक ही स्थान पर सुंदर, आकर्षक एवं कच्ची मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं तथा पूजा एवं सजावट समान की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना है। बाजार में आने वाले आम नागरिकों एवं व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग एवं आवागमन की व्यवस्था की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को असुविधा न हो।व्यापारियों ने रायगढ़ शहरवासियों से अपील की है कि वे गणेश उत्सव के लिए कच्ची मिट्टी की प्रतिमा एवं सजावट सामग्री की खरीदारी नटवर स्कूल मैदान बाजार से ही करें एवं छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करें। धन्यवाद

advertisement
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING