Uncategorized

महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती की तैयारी: कृष्णा विहार एवं पार्क एवेन्यू में बैठक संपन्न….

रायगढ़8 सितंबर : महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में स्थानीय कृष्णा विहार एवं पार्क एवेन्यू सोसाइटी में अग्र समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं मातृशक्ति की महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में आगामी जयंती समारोह, शोभायात्रा और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।​कृष्णा विहार सोसाइटी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रमों के कुशल संचालन हेतु श्री देवेन्द्र अग्रवाल (पिंकू) को संयोजक एवं श्रीमती रूपाली अग्रवाल (बंसल) को संयोजिका मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कृष्णा कॉम्प्लेक्स के सामने एक विशाल पंडाल लगाया जाएगा, जहाँ संपूर्ण ढिमरापुर जोन की सभी कॉलोनियों के अग्र बंधु एवं परिवारजन एकत्रित होंगे और वहाँ से एक साथ रैली के रूप में मुख्य गांधीगंज शोभायात्रा में सम्मिलित होने प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अजय अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा कि शोभायात्रा एवं जयंती के पावन अवसर पर अग्र समाज के सभी व्यापारी बंधु अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान व दुकानें पूर्णतः बंद रखें, ताकि समाज का प्रत्येक व्यक्ति सपरिवार कार्यक्रमों में सहभागी बन सके।​पार्क एवेन्यू सोसाइटी की बैठक में आयोजनों के समन्वय हेतु सर्वसम्मति से श्री संजय अग्रवाल (एस.एस.) को संयोजक तथा श्रीमती तारा बेरीवाल को संयोजिका नियुक्त किया गया। बैठक में वरिष्ठ सदस्य श्री दयानंद अग्रवाल ने प्रस्ताव रखते हुए समाज के सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि जयंती के दिन कम से कम ‘सेकंड हाफ’ (दोपहर बाद) अपने प्रतिष्ठान अनिवार्य रूप से बंद रखें और भव्य शोभायात्रा का हिस्सा बनकर समाज की एकजुटता का परिचय दें।

बैठकों में समाज के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कृष्णा विहार की बैठक में मुख्य रूप से अशोक अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, डॉ. अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राकेश जिंदल, विजय अग्रवाल, ए.डी. अग्रवाल, बी.के. अग्रवाल, पवन कुमार जैन, विकास, यश अग्रवाल, राहुल बंसल, मनीष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विनोद बट्टीमार, सुरेश कुमार मित्तल, विनय जिंदल, नवीन जैन, सुनील कुमार जिंदल, नेहा जैन, प्रिया गोयल, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल एवं गणेश लाल अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं पार्क एवेन्यू की बैठक में दयानन्द अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, डॉ. साहिल बंसल, कौशल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, नटवर नहारिया, संजय गोयल, सुशील कुमार अग्रवाल, हनुमान रुंगटा एवं आनंद नहाडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। दोनों ही सोसाइटियों के सदस्यों ने जयंती को अभूतपूर्व व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

advertisement
WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING