
*रायगढ़। दक्षिण चक्रधर अतरमुड़ा दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित “मां का बम्फर उपहार” लक्की ड्रा का आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर विधिवत शुभारंभ अम्बेडकर चौक में किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य,पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ₹301 की सहयोग राशि में 101 आकर्षक मां का बंफर उपहारसमिति द्वारा श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए ₹301 की सहयोग राशि में “मां का बम्फर उपहार” लक्की ड्रा आयोजित किया जा रहा है। इसमें कुल 101 आकर्षक उपहार सम्मिलित किए गए हैं।
प्रथम पुरस्कार Kia Sonet कार,द्वितीय पुरस्कार Royal Enfield Bullet तथा तृतीय पुरस्कार नवीनतम वर्जन का iPhone रखा गया है। वहीं चतुर्थ,पंचम एवं षष्ठम पुरस्कार Honda Shine 100 DX हैं।इसके अलावा सप्तम,अष्टम, नवम, दशम एवं एकादश पुरस्कार EV स्कूटी सहित फ्रिज,वॉशिंग मशीन,स्मार्ट टीवी,स्पोर्ट्स साइकिल, मिक्सर एवं जूसर,इंडक्शन समेत कुल 101 आकर्षक “मां का बंफर उपहार” शामिल हैं। पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर धाम के मॉडल में विराजेंगी माता रानी दुर्गा पूजा महोत्सव का विशेष आकर्षण प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर,पुरी धाम के मॉडल का मंदिर निर्माण रहेगा।

इसी भव्य मॉडल मंदिर में माता रानी को विराजमान किया जाएगा,जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।आयोजन समिति के सदस्य श्री हेमंत हंसराज एवं श्री अनूप मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। “मां का बम्फर उपहार” के माध्यम से श्रद्धालुओं को ₹301 की सहयोग राशि में 101 आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।YouTube पर होगा लक्की ड्रा का लाइव प्रसारणलक्की ड्रा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समिति के आधिकारिक YouTube चैनल @DCA_Durga_Puja_Samiti पर किया जाएगा। श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी घर बैठे भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अतिथिमहापौर जीवर्धन चौहान जी, समाजसेवी सुनील अग्रवाल लेंध्रा जी, सभापति डिग्रीलाल साहू जी, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया जी,भाजपा नेता श्रीकांत सोमवार,सुभाष पाण्डेय,गोपाल बापोड़िया आशीष जायसवाल,अरुण कातोरे,अशोक यादव,श्रीमती त्रिवेणी डहरे,सौरभ अग्रवाल, अनुराग गुप्ता,किरण पंडा, संदीप पाण्डेय,प्रवीण द्विवेदी, जितेंद्र निषाद,दिलराज सिंह, जीवन पटेल,प्रवीण शर्मा, जितेंद्र बिसेन,मित्रमणि त्रिपाठी,भरत दुबे,राजेश भट्टर एवं जवाहर देशमुख सहित समिति के प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन से जुड़कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।



