Uncategorized

“गौसेवा सबसे बड़ी सेवा है, सेठ किरोड़ीमल की नगरी में गौ-चिकित्सालय का शुभारंभ सेवा का नया अध्याय” – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

रायगढ़ :- शहर की ऐतिहासिक धरोहर श्री चक्रधर गौशाला में गायों के समुचित उपचार हेतु नवनिर्मित अत्याधुनिक चिकित्सालय का शुभारंभ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला प्रबंधन, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और नई पीढ़ी के युवा कार्यकर्ताओं की मुक्तकंठ से सराहना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि गौसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गौ माता के समुचित इलाज के लिए आप लोगों ने जो पहल की है, वह अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। शहर के मध्य में स्थित इस महत्वपूर्ण स्थल को गौसेवा के लिए समर्पित रखना अपने आप में बड़ा संकल्प है।

आपका यह प्रयास आने वाली पीढ़ी को सदा प्रेरित करेगा। इस सेवा को दानवीर सेठ किरोड़ीमल की नगरी में नया अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि सेठ किरोड़ीमल की इस दानवीर नगरी रायगढ़ में आज गौ-चिकित्सा की परंपरा का जुड़ना, दानवीरता के इतिहास में एक नया अध्याय है। सैकड़ों वर्ष पूर्व स्थापित इस गौशाला को जिस तरह पुरानी पीढ़ी ने सहेजा और आज नई पीढ़ी उसे नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है, वह देखकर मन को असीम संतोष होता है।

advertisement

असली काम करने वाले कभी माइक के सामने नहीं आते, वे चुपचाप सेवा करते हैं और आप वही कर रहे हैं। गौसेवा का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे सनातन धर्म और शास्त्रों में गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास बताया गया है। गौ माता की सेवा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि समाज में समृद्धि और सकारात्मकता आती है। रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और दान की नगरी है। यहां जितना भंडारा और सेवा कार्य होता है, उतना अन्यत्र कहीं नहीं होता। इस पुनीत धरोहर को सहेजने के लिए मैं समाज के हर व्यक्ति को नमन करता हूं। वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ सेवा कार्य ऐसे होते हैं जो सरकार अकेले समाज के सहयोग के बिना नहीं कर सकती समाज का साथ जरूरी और गौशाला का संचालन उनमें सबसे प्रमुख है।

सरकार योजनाएं और प्रोजेक्ट बना सकती है, लेकिन जब तक समाज के सकारात्मक लोग आगे नहीं आते, तब तक कोई भी प्रयास पूरा नहीं होता। जब समाज साथ खड़ा होता है तो बड़े से बड़े कार्य भी सरल हो जाते हैं। उन्होंने रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रायगढ़ की जनता ने मुझे जो अभूतपूर्व समर्थन, प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं उसका कर्जदार हूं। यह ऋण चुका पाना मेरे लिए कठिन है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं हर सत्कार्य में, हर अच्छे काम में आपके साथ हूं। यह विश्वास दिलाता हूं कि निःस्वार्थ भाव से जनसेवा और गौसेवा करने वाले को कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। यदि कोई परेशानी आती भी है तो ओपी चौधरी सदा आपके साथ खड़ा मिलेगा। सरकार की दृष्टि से और व्यक्तिगत दृष्टि से जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING