Uncategorized

अस्त होना ध्रुव तारे का : (नलिनी बहू)


आशा त्रिपाठी


रायगढ़:नलिनीबहू के जाने को अप्रत्याशित तो नहीं कहा जा सकता पर उनके जाने के बाद इसने विराट शून्य की कल्पना भी नही थी।उनके जाने की प्रतिक्रिया भिन्न भिन्न हो सकती है। उनके बेटे,बेटियों और बहुओं के लिए एक ममतामयी माँ का जाना, उनके रिश्तेदारों के लिए एक उर्जा के श्रोत का छिन्न भिन्न हो जाना और यदि उत्कल समाज की बात करें तो एक विशाल वट वृक्ष का धराशायी हो जाना है। एक ऐसे खालीपन का एहसास है जिसकी पूर्ति एक लम्बे अरसे तक नहीं की जा सकती। उनका व्यक्तित्व किसी की माँ, पत्नी या अन्य किसी रिश्तों का मोहताज कभी नहीं रहा। उनका अपना एक संपूर्ण व्यक्तित्व था। बिरले होते हैं ऐसे व्यक्तित्व जिन्हें ना तो संघर्ष तोड पाता है और न ही सुख सुविधाओं का अहंकार। एक अपवाद स्वरूप थीं वह।कमोबेश पन्द्रह वर्ष मे विवाह पश्चात एक छोटी से परिवार से अपना दांपत्य जीवन शुरू करनेवाली नलिनी बहू ने जिस विराट जिम्मेदारियों को क्रमश: निभाया आज की पीढी उसकी कल्पना तक नहीं कर सकती।


आशा त्रिपाठी


ऐसा नहीं था कि उन्होंने दुख के थपेड़े ना झेले हों। कहने को महज वे अपने परिवार की इकलौती बहू रही लेकिन चचेरे और ममेरे परिवार का रायगढ़ और उसके आसपास होने के कारण उन्हें विशाल ससुराली रिश्तों के निर्वाह करने का दायित्व भी मिला। पन्द्रह वर्ष की उम्र से अपनी अंतिम पडाव तक याने तकरीबन सत्तर वर्षों तक इन रिश्तों को निर्बाध रूप से संजोये रखना यह सिर्फ नलिनीबहू जैसी स्त्री कर सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों के अलावे यदि सामाजिक रिश्तों की गणना की जाऐ तो शायद लेखनी भी थक जाऐगी उन्हें लिखते।पंडितदादा (स्व.विद्याधर मिश्रा) जितने अन्तर्मुखी रहे जीवन भर नलिनीबहू उतनी ही बहिर्मुखी थी।ऐसा नहीं रहा होगा कि जीवन के उतार चढाव के थपेड़ो ने उन्हें विचलित न किया हो लेकिन उसका आभास कभी चेहरे पर झलकने नहीं दिया। आत्मसंतुष्टि का एक भाव हल्की सी मुस्कुराहट के रूप मे हमेशा उनके चेहरे पर तैरती रहती थी। त्रिपाठी परिवार के लाडले भान्जे की पत्नी होने के कारण हमारे परिवार से उनका विशेष लगाव था।मेरे मायके मे भी उनका दर्जा बडी बहू का था ।इस मायने मे मेरा उनसे दोहरा रिश्ता भी रहा। आज उनकी संतानें जिस जगह भी है यदि सफल और सुयोग्य दिखलाई पड रहे हैं तो इसका श्रेय उनकी माँ को ही है। यहां यह बताना होगा कि पेशेगत व्यस्तता के चलते पंडितदादा यह तक नहीं जानते थे कि उनके बच्चे किस कक्षाओं मे हैं। उन परिस्थितियों मे नलिनीबहू को एक माँ की भूमिका के अलावे एक हद तक पिता की भूमिका का भी निभानी पडती थी।अद्भुत तालमेल रहा दोनों मे शायद मणिकंचन सा।आज यदि वह मेरी लिखी बातें पढ रही होती तो अपनी उपलब्धियों को सिरे से खारिज कर देती। आप जानते क्या जवाब होता उनका ”ऐहर सब पुरखा और बडे मन के आशीर्वाद हे आशाÓÓ
ऐसी थी नलिनीबहू……

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING