Uncategorized

जिला पंचायत रायगढ़ (छत्तीसगढ़)दिनांक: 10 अप्रैल 2026…

रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग के साइड शोल्डर की गुणवत्ता पर जिला पंचायत गंभीर, PWD से 7 दिवस में मांगा जवाबरायगढ़ | जिला पंचायत रायगढ़ की सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति श्री गोपाल अग्रवाल ने रायगढ़-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग के साइड शोल्डर (Side Shoulder) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) रायगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र प्रेषित किया है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त मार्ग का निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्ण हुआ था, किंतु वर्तमान में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के माध्यम से यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर साइड शोल्डर अपेक्षित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इससे विशेषकर वर्षा ऋतु एवं भारी यातायात के दौरान सड़क की स्थायित्व क्षमता प्रभावित होने की आशंका है।जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने जताई चिंतासभापति श्री अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से लगातार इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि कार्य की गुणवत्ता का पुनः परीक्षण एवं तकनीकी समीक्षा आवश्यक है।PWD से 7 दिवस में मांगी गई तथ्यात्मक जानकारीसमिति द्वारा विभाग से 07 दिवस के भीतर निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है:निर्माण गुणवत्ता से संबंधित विभागीय निरीक्षण रिपोर्टक्या वर्तमान स्थिति तकनीकी रूप से संतोषजनक है, यदि हाँ तो उसके आधारदोष निवारण अवधि (Defect Liability Period – DLP) के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाही एवं ठेकेदार को जारी नोटिससाइड शोल्डर निर्माण हेतु निर्धारित तकनीकी मानक, कुटाई (Compaction) एवं लैब परीक्षण रिपोर्ट ‘पूर्णता प्रमाण-पत्र’ जारी किए जाने के आधारभविष्य में संरक्षण, मरम्मत एवं सुधार हेतु ठेकेदार की अनुबंधीय जिम्मेदारी एवं प्रस्तावित कार्यवाहीगुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: सभापतिश्री गोपाल अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि “सड़क निर्माण की गुणवत्ता और स्थायित्व जनहित से सीधे जुड़ा विषय है। समिति का उद्देश्य विभागीय अभिलेखों के आधार पर स्थिति का वस्तुनिष्ठ आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।”उन्होंने यह भी कहा कि आगामी समीक्षा बैठक में इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा आवश्यकता होने पर संबंधित कार्यों में सुधार हेतु सख्त कदम उठाए जाएंगे।इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत रायगढ़ को भी प्रेषित की गई है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING