Uncategorized

तमता आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक फिर विवादों में घिरे

पत्थलगांव. 29 नवंबर.
पत्थलगांव तहसील में तमता स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में 01 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही टोकन की अव्यवस्था को लेकर छोटे किसानों ने नाराजगी जताई जा रही है.

बताया जाता है कि तमता आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक गोविंद यादव व्दारा लघु किसानों को टोकन देने में मनमाना रवैया अपनाने से इस अंचल के सैकड़ों छोटे किसानों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया है.

किसानों के साथ भेदभाव बरतें जाने के और अन्य मामले को लेकर दो दिन पहले आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में संचालक मंडल की बैठक के दौरान भी जमकर हंगामा हुआ है.

सबसे दिलचस्प बात यह है कि तमता प्रबंधक के विरुद्ध लगातार किसानों की शिकायतों के मद्देनजर ही जशपुर कलेक्टर ने उनका स्थानांतरण कर दिया है लेकिन आऐ दिन विवादों में घिरे रहने वाला प्रबंधक व्दारा स्थानांतरण के बाद अपना कार्य भार नहीं दिया जा रहा है.

इस वर्ष किसानों का समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही धान टोकन वितरण में मनमाना रवैया को लेकर अव्यवस्था से किसानों मे काफी नाराजगी बढ़ गई है.

किसानों का विरोध को लेकर ही तमता संचालक मंडल की बैठक में भी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. सदस्यों का कहना था कि यंहा प्रबंधक लम्बे समय से जमे हुए हैं. इन के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के भी अनेक मामले लंबित पड़े हैं. तमता क्षेत्र में छोटे किसानों के साथ अब संचालक मंडल के सदस्यों ने भी प्रबंधक के विरोध में विरोध मोर्चा खोल दिया है.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING