
रायगढ़ – आज दिनांक 12.02. 2026 के रात्रि करीब 9:00 बजे रेलवे स्टेशन के सामने महिला से मारपीट की घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस के मौके पर पहुंच कर महिला की खोजबीन की, काफी देर बाद महिला मिली। महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा महिला (25 साल) से पूछताछ की जा रही है।
मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही कराई गई। आहत महिला का मेडिकल कराकर विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।





