
खरसिया के ग्राम बानी-पाथर स्थित मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना में कुछ लोग झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए रायगढ़ और कुछ को रायपुर रेफर किया गया
स्थानीय विधायक Umesh Patel ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और घायलों के इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है
घटना स्थल पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम तुरंत पहुंची थी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया
बता दे कि इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया गया है ताकि आग लगने के सटीक कारणों की पूरी जांच की जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता अभी लगाया जा रहा है, और सभी पहलुओं की जांच प्रशासन द्वारा गंभीरता से की जा रही है।





