
केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा मनरेगा कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ प्रदेश की राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश स्तरीय बड़े स्तर पर युवा महापंचायत आयोजित किया गया था जिसमें पूरे प्रदेश के युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और युवा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,उक्त कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने को लेकर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई थी कार्यक्रम को लेकर रायपुर के प्रभारी और प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय ने पूरे टीम की बैठकें लेकर इस आयोजन में शामिल होने को लेकर तैयारी की थीऔर रायगढ़ शहर,ग्रामीण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के समस्त युवा कांग्रेस के नेता पदाधिकारीगण भारी संख्या में राकेश की अगुवाई में रायपुर पहुंच कर उक्त कार्यक्रम में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई,प्रदेश की राजनीति के हिसाब से राकेश पाण्डेय चाहे ऐन एस यू आई के वक्त या अभी युवा कांग्रेस के समय अलग अलग संभाग जिले के प्रभारी रह चुके है और उनकी छवि रायपुर में एक प्रदेश स्तर के मजबूत नेता की है उसी के अनुरुप सैकड़ों की संख्या में राकेश पाण्डेय इस आयोजन में शामिल हुए, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी सहित प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष,पूर्व उप मुख्यमंत्री,राष्ट्रीय सचिव सहित पार्टी के समस्त बड़े नेता की गरिमामय उपस्थिति रही,
रायगढ़ से जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष उस्मान बेग,सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई सहित समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।





