Uncategorized

जमीन पर कब्जा करने की नियत से ग्रामीण पर जानलेवा हमला,मामला पहुंचा ssp ऑफिस..

रायगढ़.. बीते दिनों धर्मजयगढ़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था।जिसमें कैलाश यादव,गिरधारी यादव,संतोष यादव,रूपाराम यादव और खगेश्वर यादव ने एक राय होकर टोंकाधर यादव पर पत्थर और लाठी डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे टोंकाधर यादव को गम्भीर चोटें आई है।

जिसे धर्मजयगढ़ से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है।इधर घटना के बाद से ही कैलाश यादव और उसके साथी पीड़ित टोंकाघर यादव के रिश्तेदारों पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर धनबल और अपने रसूख के बलबूते झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।पीड़ित की पत्नी ने ssp शशिमोहन सिंह से गुहार लगाते हुए कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए,दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाही करे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING