Uncategorized

कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के तानाशाही रवैये के खिलाफ NSUI ने खोला मोर्चा; जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन…



रायगढ़, [15.4.26]: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला सचिव गौरव साव के नेतृत्व में आज जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा छोटे बच्चों पर थोपी जा रही परीक्षाओं का कड़ा विरोध किया गया।
NSUI ने आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। प्रेस को जारी बयान में जिला सचिव गौरव साव ने कहा, “एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर कार्मेल स्कूल प्रबंधन बिना पाठ्यक्रम (Syllabus) पूरा किए छोटे बच्चों पर ‘फास्ट टर्म’ परीक्षा का अनावश्यक दबाव बना रहा है। यह पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और अमानवीय है।”


प्रेस विज्ञप्ति के मुख्य बिंदु:
अधूरा कोर्स: बिना पढ़ाई पूरी कराए परीक्षा लेना शिक्षा के मानकों के खिलाफ है।
गर्मी का खतरा: भीषण गर्मी में परीक्षा आयोजित करने से बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
अभिभावकों में रोष: स्कूल के इस मनमाने फैसले से छात्र और अभिभावक मानसिक तनाव में हैं।
गौरव साव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर परीक्षाओं को निरस्त नहीं करवाया, तो NSUI छात्र हितों की रक्षा के लिए स्कूल का उग्र घेराव करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए स्कूल प्रशासन और संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से NSUI डिग्री कॉलेज बलराम गोंड, रोहित, हर्ष, विशाल, विनय, मोहित अन्य सदस्य शामिल थे और जागरूक अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस परीक्षा आयोजन को रद्द करने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING