Uncategorized

कलेक्टर के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव व्यवस्था शुरू….

रायगढ़, 20 नवम्बर 2025/ जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी नगरीय निकायों को आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा हेतु अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम रायगढ़ द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि शहर के चक्रधर नगर चौक, कमला नेहरू गार्डन, मेडिकल कॉलेज परिसर, ट्रांसपोर्ट नगर, मिनीमाता चौक, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि सुबह और देर रात के समय ठंड से परेशान राहगीर, श्रमिक और जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल गर्माहट और सुविधा मिल सके।
इसी तरह जिले के अन्य नगरीय निकायों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा भी बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय स्तर पर व्यापक, संवेदनशील और समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में अलाव व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING