Uncategorized

तहसील कांड में एक और अधिवक्ता की हुई गिरफ्तारी….

रायगढ़-:तहसील कांड में शामिल अधिवक्ता दीपक मोड़क को चक्रधरनगर पुलिस ने आज दोपहर धांगरडीपा से गिरफ्तार कर लिया है।टीआई अभिनवकान्त सिंह के मार्गदर्शन में आज पुलिस ने दीपक मोड़क को गिरफ़्तार किया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक घटना के बाद से धांगरडीपा में अपने भाई के एक पुराने मकान में रह रहा था।उस मकान को बाहर से ताला लगा दिया जाता था। लेकिन चक्रधरनगर टीआई ने अपने सूत्रों के जरिये जाल बिछा रखा था।आज जैसे ही उन्हें जानकारी मिली पहले से ताक में बैठी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बहरहाल अधिवक्ता और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों ही पक्षों के बीच अब कटुता बढ़ती जा रही है।इधर अधिवक्ता संघ वकीलों की गिरफ्तारी को लेकर खासा नाराज है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING