Uncategorized

दो सूने मकानों का टूटा ताला..बड़ी चोरी की आशंका..कोतवाल मौके पर मौजूद..

रायगढ़..बीती रात इंदिरा नगर केसर परिसर में बड़ी चोरी का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी मिल रही है कि बीती रात चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़ दिया।सूत्रों के मुताबिक दोनों ही मकानों के रहवासी शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए हैं।चोरों ने पूरी तसल्ली के साथ

पहले रेकी किया फिर रात के बखत दोनों मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।हालांकि चोरी हुए कुल मशरूका की कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।नगर कोतवाल मौके पर मौजूद हैं।और पुलिस के

हवाले से बताया जा रहा है कि शाम तक मकान मालिक के रायगढ़ पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी कितने की हुई है।बहरहाल कोतवाली पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING