Uncategorized

भाजयुमो ने शहर में बढ़ते डेंगू प्रभाव को देख नगरनिगम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा जनहानि बर्दाश्त नहीं

रायगढ़ /प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रायगढ़ शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं जो शहरवासियों के लिए अत्यंत चिंताजनक व दयनीय हैं। वर्तमान में यह प्रारंभिक स्थिती में हैं,बावजूद इसके जल्द से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो शहर में बड़ी जनहानि हो सकती हैं। विशेषकर वार्ड नंबर 12 एवं 17 से ही डेंगू अपने विकराल स्वरूप में शहर में फैलता है,और यह दोनों वार्ड ही डेंगू के केंद्र बने हुए है इसका प्रमुख कारण है इन दोनो वार्डो की नालियां ढकी हुई है जिसे वहां पानी रुका हुआ रहता है,एक लंबे अंतराल से शहर में नालियों की

सफाई ना होना डेंगू का प्रमुख कारण है पिछले वर्षों में इन्ही दोनो वार्डो में जनहानियां हुई है,एवं प्रतिवर्ष शहर इन्ही वार्डो से अत्यधिक प्रभावित होता हैं,शहर में स्थिति यह भी रहती है कि डेंगू मरीजों को अस्पतालों में जगह और सुविधाएं नहीं मिल पाती, पिछले कुछ वर्षों से नगर निगम प्रशासन और शहर सरकार दोनों ही अपनी जिम्मेदारियां से वंचित रहते हैं ऐसे में शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जाती है, इसलिए नगर निगम प्रशासन से निवेदन है की 10 दिन के भीतर शहरवासियों के हित हेतु ठोस से ठोस कदम उठाए जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा आंदोलन हेतु बाध्य होगी और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन रायगढ़ की होगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING