Uncategorized

आज़ादी के अमृत महोत्सव में जेएसपी समूह निभा रहा सहभागिता

रायगढ़. / आज़ादी के अमृत महोत्सव में जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह भी अपनी सहभागिता पूरे उत्साह से निभा रहा है। जन-गण के इस उत्सव में कंपनी द्वारा संयंत्र के साथ ही समूह से संबंधित सभी शिक्षा संस्थानों और आसपास के गांवों में भी इस थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों और स्पर्धाओं का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इस आह्वान पर देशभर में शासकीय-अशासकीय संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह द्वारा भी अपने सभी संयंत्रों और कार्यस्थलों में अमृत महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में समूह के रायगढ़ संयंत्र में भी 4 से 10 जुलाई के बीच विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। संयंत्र के दफ्तरों के साथ सभी प्रमुख स्थलों पर इस संबंध में लोगों को जागरूक करने और जानकारी प्रदान करने के लिए पोस्टर्स लगाए गए हैं। कर्मचारियों के बीच विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा।

संयंत्र के साथ ही आसपास के गांवों में भी अमृत महोत्सव से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों एवं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।  ग्राम खैरपुर के शासकीय विद्यालय में ‘राष्ट्र निर्माण में इस्पात की भूमिका’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें जेएसपी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को विषय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें पर्यावरण और स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया गया। अंत में जागरूकता रैली भी निकाली गई। किरोड़ीमल नगर के शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला, कविता, भाषण और निबंध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वन्यग्राम टीपाखोल में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ग्रामीणों के हाथों पौधरोपण कराते हुए, उन्हें इनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कंपनी के वाहन में अमृत महोत्सव से संबंधित जानकारियों के पोस्टर लगाकर सभी गांवों में भ्रमण कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी मिल सके।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING