Uncategorized

जेपीएल तमनार द्वारा तकनीकी सम्मेलन का हुआ आयोजन

तमनार 8 मार्च।। जिंदल पावर लिमिटेड तमनार देश के ऊर्जा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।परम सम्माननीय चेयरमैन जे.एस.पी के जन्म दिवस 9 मार्च को जे.पी.एल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 8 मार्च को तकनीकी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य उद्योग एवम उसके एसोसिएट्स के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित करना व नई नई तकनीकों से अवगत कराना है।
तकनीकी सम्मेलन का शुभारंभ सी एन सिंह ई डी व प्लांट हेड जे.पी.एल तमनार द्वारा श्री ओम प्रकाश माइंस हेड जे.पी.एलगजेंद्र रावत हेड ओ एड एम मुनीश जौहरी, हेड जिप्ट तथा समस्त विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में किया गया।
सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के 35कंपनियों ने अपने स्टॉल के माध्यम से अपने उत्पादों व तकनीकी को प्रदर्शित किया ।
इस अवसर पर जे.एस.पी फाउंडेशन तमनार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सी.एस.आर गतिविधियों की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से की गई।तकनीकी सम्मेलन का भ्रमण जे.पी.एल चेयरमैन ए के झा एवम जे.पी.एल ए डी ए. के. पाण्डेय , सी. एफ. ओ. अमित डांडा सिरपुर एवम सिम्हापुरी यूनिट हेड्स के. के. अग्रवाल ने किया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING