

रायगढ़ / प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने आई रायगढ़ सांसद गोमती साय ने भाजपा नेता एवं जिंदल पतरापाली क्षेत्र से पार्षद रूपचंद पटेल के निवास स्थान जाकर परिवार जनों से सौजन्य भेंट की। अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित जन नेता गोमती साय अपने कार्यकर्ताओं के लिए सदैव समर्पित रहती हैं। कार्यकर्ताओं से मिलना एवं उनके हालचाल जानकर पारिवारिक सम्बंध स्थापित करना यह सांसद जी की विशेषता रही है।वार्ड क्रमांक 44 के विकास को लेकर वार्ड पार्षद रूपचंद पटेल ने

पिछले दिनों सांसद जी से चर्चा की थी,कार्यकर्ताओं की बातों को सदैव गंभीरता से लेकर उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में सांसद जी सदैव सक्रिय रहती है।रूपचन्द पटेल से सार्थक चर्चा करने एवं परिवार जनों से सौजन्य भेंट करने आज वो इनके यहां पहुची थी।रूपचन्द पटेल की पहचान क्षेत्र में सक्रिय नेता के रूप में स्थापित है। क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद भी सदैव इन्हें मिलता रहा है पूर्व में जनपद सदस्य एवं उनकी धर्मपत्नी सुशीला पटेल ग्राम पंचायत पतरापाली की सरपंच भी रह चुकी हैं। जनता को जनार्दन मानकर सेवा करने करने के लिए रूपचंद पटेल सदैव समर्पित रहते है।





