Uncategorized

वित्त मंत्री ओपी की पहल पर नगर निगम हेतु 10.61 करोड़ की स्वीकृति

रायगढ़ :- वित्त मंत्री एवम रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल पर उप मुख्यमंत्री छत्तीस गढ़ शासन नगरीय प्रशासन, मंत्रीअरुण साय के निर्देश पर नगर निगम रायगढ़ हेतु 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवम अनटाइड मद से 10.61 करोड़ की स्वीकृति प्रदाय की गई। इस संबंध की जानकारी देते बताया गया कि रायगढ़ विधायक द्वारा नगर निगम के विकास कार्यों हेतु नगरीय प्रशासन मंत्री को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था जिस पर तत्काल स्वीकृति प्रदाय की गई। शहर की विकराल जल समस्या के मद्देनजर जल प्रदाय मद तहत 17 mld वाटर फ़िल्टर प्लांट के जीर्णोद्धार हेतु टाईड मद से 1.89 करोड़ की राशि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन हेतु ट्रोमेल/बेलिंग/प्लास्टिक रिसाइक्लिंग व्यवस्था हेतु 2.59 करोड़ की राशि के कार्य सहित कचरा संग्रहण एवं परिवहन हेतु 3.80 करोड़ की राशि से वाहन आदि मशीनरी क्रय की स्वीकृति प्रदाय की गई है। साथ ही 15 वे वित्त आयोग की अनटाइड मद से शहर के विभिन्न चयनित 21 स्थलों में रोड एवम नाली निर्माण कार्यों हेतु कुल 2.33 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदाय की गई है। इस राशि की स्वीकृति से निगम में लंबे समय से ठहरे हुए विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING