
रायगढ़:गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित रायगढ़ कप मै आज का फाइनल मैच संस्कार क्रिकेट एकेडमी विरूद्ध बृजराजनगर के मध्य खेला गया जिसमें संस्कार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया बृजरजनगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन 10 विकेट खोकर बना पाई जिसमे दीपक ने 34 और अभिषेक ने 29 रन बनाए । संस्कार की टीम से अंकित ने 4 विकेट और निखिल, अथर्व ने 2 विकेट

लिए । 153 रनो का लक्ष्य का पीछे करने उतरी संस्कार की टीम 150 रन ही बना पाई अपने 7 विकेट खोकर । जिसमे अंकित बंजारे ने नाबाद 60 रनो की पारी खेली देविक ने 23 रनो की पारी खेली , आज का फाइनल मैच अंतिम ओवरों मैं बड़े ही रोमांचक रूप में आकर खड़ा हुआ जिसमें बृजराज नगर

ने यह मैच 2 रनो से अपने नाम किया । आज के मेन ऑफ़ द मैच सतीश रहे जिन्होंने 6ओवरों मैं 20 रन देकर 2 विकेट लिए और 18 रन बनाए । आज के अंपायर आदित्य शर्मा और चंद्रेश यादव थे स्कोरर की भूमिका मैं आदर्श गुप्ता और नीतीश शाहू थे






