
रायगढ़….रायगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेता गौरीशंकर मंदिर चौक निवासी राजेश भारद्वाज अपने पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर पुलिस के भय से फरार हो गए हैं…बताया जा रहा है की उनकी बहू गौतमी शर्मा ने राजेश भारद्वाज के पूरे परिवार के खिलाफ संगीन धाराओं में ओडिशा में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।इसी सिलसिले में कल ओडिशा पुलिस उनके गौरीशंकर मंदिर निवास पर रेड करने पहुंची थी।किंतु पुलिस के आने के पहले ही राजेश भारद्वाज अपने परिवार के साथ रायगढ़ से फरार हो गए।
आखिर क्या है पूरा मामला…
बता दें की राजेश भारद्वाज के बेटे अभिनव भारद्वाज की शादी गौतमी शर्मा से विगत 17 फरवरी 2023 को ओडिशा के ग्राम सर्गीपाली थाना लेफ्रीपाड़ा जिला सुंदरगढ़ में हुई थी।किंतु शादी के दो दिन बाद ही गौतमी की खुशियां गमों में तब्दील होने लगी।दो दिन बाद से ही गौतमी को अपने ससुराल में प्रताड़ना झेलना पड़ा। जिसके बाद गौतमी ने अपने मायके पहुंच कर अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेहद ही गंभीर आरोप लगाए।तब ओडिशा पुलिस ने गौतमी की शिकायत पर उसके पति अभिनव भारद्वाज,ससुर राजेश भारद्वाज,सास मीना भारद्वाज,देवर अभिषेक भारद्वाज,ननद आयुषी भारद्वाज और पूनम शर्मा के विरुद्ध गंभीर धाराओं 498,323,341,34,4 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आखिर पीड़िता की क्या है शिकायत..
इस पूरे मुआम्ले में पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए भारद्वाज परिवार परआरोप लगाए हैं की शादी के दो दिन बाद से ही उसे ससुराल वालों की तरफ से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना मिलनी शुरू हो गई थी।साथ ही उसे यह भी पता चला की उसके पति का अपनी भाभी के साथ नाजायज संबंध है।और उसने अपने पति को अपनी भाभी के साथ नाजायज ताल्लुकात कायम करते हुए अपनी आंखों से देखा भी था।इस बात को उसने अपने ससुराल वालों को भी बताया किंतु उसकी बातों को उसके ससुराल वालों ने तवज्जो न देते हुए उसके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।और उसके ससुर,पति,सास,देवर,ननद ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी सोने की चैन छीन लिए,जिसके बाद प्रताड़ना से आजीज आकार पीड़िता ने अपने पिता और चाचा से फोन पर संपर्क कर आपबीती बताई,जिसके बाद उसके मायके वाले आकर उसे ले गए।

बहरहाल ओडिशा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।और आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई है।लेकिन दूसरी तरफ राजेश भारद्वाज से इस मामले का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ आया।






