Uncategorized

रायगढ़ विधायक प्रकाष नायक ने रायगढ़ को समस्याओं का गढ़ बनाया ओ0पी0 चौधरी विधायक बन कर समस्याओं का निराकरण करेगें:- सुभाष पाण्डेय…..

रायगढ़:–नगर निगम के पूर्व सभापति एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाष नायक एवं महापौर जानकी काटजू के उपर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन्होने रायगढ़ को समस्याओं का गढ़ बना दिया। भारत सरकार के पेयजल के अमृत मिषन योजना के तहत् प्रत्येक घर को शुद्ध पानी दिये जाने के योजना को हस्तक्षेप कर योजना को प्लाप करने की साजिष की प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बनाये गये आवासों (मकान) को गरीब को निःषुल्क वितरण न कर के 03 लाख रूपये में हितग्राहियों को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा शासन काल में निर्मित ट्रांसर्पोट नगर की दुर्दषा छीपी नही है। नगरीय क्षेत्र में निवासरत् आवासहिनों को शासकीय जमीन नजुल का पट्टा प्रदान नही किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान को पूरी तरह से असफल किये जाने का कोषिस किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप पूरे रायगढ़ नगर में डेगू बिमारी का प्रकोप बढ़ता गया। जिसकी संख्या लगभग 1500 पार कर गई जो कि छत्तीसगढ़ में एक रिकार्ड है। मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त डॉक्टर एवं जांच की सुविधा उपलब्ध न होना एवं जिला चिकित्सालय में आवष्यक संसाधन एवं उपकरण उपलब्ध नही है। शहर के बढ़ते यातायात के दबाव देखते हुए लघु व्यापारियों से चर्चा कर यातायात की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने का प्रयास नही किया गया। रायगढ़ विधायक प्रकाष नायक के 2018 के चुनाव के घोषणा पत्र में उपरोक्त समस्याओं को सुलझाने का वादा किया गया था किन्तु आज भी उपरोक्त समस्याऐं यथावत् है। रायगढ़ शहर की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में तय कर लिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी के योग्य एवं श्रेष्ठ प्रत्याषी श्री ओ0पी0 चौधरी को मत देकर विजयी बनायेंगें एवं उपरोक्त समस्याओं से निजात पायेगें।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING