

रायगढ़…सिग्नल चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग में अब से कुछ देर पहले एक कार नदी में बह गई है।बताया जा रहा है की कार में एक महिला और कार चालक मौजूद था।जैसे ही कार अनियंत्रित होकर नदी में घुसी,कार में मौजूद महिला को वहां मौजूद बजरंग नामक युवक ने किसी तरह निकाल लिया,किंतु इस दौरान कार नदी में चालक सहित बह गई बताया जा रहा है

की हादसे के बाद महिला घटनास्थल से बदहवास हालत में ही निकल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सदानंद कुमार मौके पर पहुंच गए हैं।अभी तक कार और चालक का पता नही चल सका है।और ना ही कार में मौजूद दोनों की कोई पहचान हो पाई है।





