Uncategorized

आईपीएस नायक ने टीचर्स को किया मोटिवेटसंस्कार स्कूल में पहुंचे सेवा निवृत्त डीआईजी राधेश्याम….

रायगढ़। जिले की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में पैरेंटिंग एवं चाईल्ड मनोविज्ञान पर छत्तीसगढ़ पुलिस के सेवा निवृत्त डीआईजी आईपीएस राधेश्याम नायक ने सेमीनार लिया। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व डीआईजी राधेश्याम नायक संस्कार पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। वे पूर्व में सरगुजा आदि जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। जो डीआईजी होकर सेवा निवृत्त हुए।

शनिवार को वे रायगढ़ दौरे पर थे। जिसमें विशेष आग्रह पर राधेश्याम नायक संस्कार पब्लिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने बाल मनोविज्ञान एवं बच्चों के बिगडऩे के कारण को बताते हुए पैरेंटिंग का तरीका बताया। उनके साथ पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर फर्म एंड सोसायटी भी संस्कार स्कूल पहुंचे थे जहां पर प्रबंधन एवं व्यवस्था को देखकर वे गद्गद् हो गए। कार्यक्रम में संचालन मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने किया इस दौरान प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा एवं सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING