Uncategorized

भाजपा कार्यालय में लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात – सुनील रामदास मन की बात सुनने हेतु नव मतदाताओं की रही विशेष उपस्थिति…..

रायगढ़ – भाजपा के जिला कार्यालय में मन की बात सुनने के लिए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील रामदास ने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित नव मतदाताओं को आमंत्रित किया। उनके आमंत्रण पर सैकड़ों की संख्या में नव मतदाता व भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण ने मोदी जी द्वारा संचालित होने वाला सुप्रसिद्ध कार्यक्रम मन की बात को सुनी।

मन की बात में आज का प्रमुख विषयवस्तु
मोदी जी ने मन की बात में बापू के विचारों की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि जी – 20 सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं द्वारा राजघाट पहुंचकर, उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। यह उनके विचारों की समाज में प्रासंगिकता को रेखांकित करता है। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के सम्भल में 70 गांवों के लोगों द्वारा अपनी भागीदारी से नदी को पुनर्जीवित करने वाले उल्लेखनीय कार्य का उल्लेख किया और उसके माध्यम से सामूहिक प्रयासों से होने वाले बदलाव पर जोर दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने पर्यटन, वन्यप्राणियों के संरक्षण, सांस्कृतिक धरोहरों पर किए जाने वाले प्रयास व स्वरोजगार पर किए जाने वाले प्रयास आदि विभिन्न सामाजिक विषयों का उल्लेख करते हुए, इनकी समाज में आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के बाद नव मतदाताओं को इन्होंने किया संबोधित
मन की बात के समापन के बाद सैकड़ों नव मतदाताओं को सुनील रामदास ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी द्वारा रेखांकित किए गए विषयवस्तु में सांस्कृतिक धरोहर और स्वरोजगार आदि विषय की रायगढ़ में भी विशेष उपयोगिता है। क्योंकि रायगढ़ प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध एक पुरातन नगर है और इस जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो रामायण कालीन इतिहास को समेटे हुए हैं। हमें इन धरोहरों पर गर्व करते हुए उनके संरक्षण के दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आने वाले चुनावों में नव मतदाताओं से मोदी जी को अपना समर्थन देने की बात कही। उसके पश्चात् गोपिका गुप्ता, रत्थू गुप्ता, सुभाष पाण्डेय, डिग्री लाल साहू, दीपक डोरा आदि ने भी नव मतदाताओं को संबोधित किया। सभी के संबोधन का सार यह रहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत अपने चिरकालीन वैभव को प्राप्त कर सकता है।

इनकी रही उपस्थिति
मन की बात सुनने आए जिला भाजपा के मंत्री रत्थू लाल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, पूर्व निगम सभापति व पार्षद सुभाष पाण्डेय, रायगढ़ शहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानु गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, मनीष गांधी, नेहा देवागंन, हेमकांत साहू, मिनाक्षी देवांगन, संतोष साहू, मितेश शर्मा, शैलेश माली, आकाश शर्मा, राजा चौबे, रोजश पाण्डेय, ओमकार तिवारी, दीपक डोरा, संतोष जे.आर.एम. कार्तिक सहित भाजपा के पदाधिकारी व महाविद्यालय के छात्र-छात्रा नव मतदाता के रूप में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING