Uncategorized

जी-20 सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए बल, मेरे कार्य की है प्रशंसा – सुनील रामदास


रायगढ़ – जिला मुख्यालय के राजीव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 9 सितम्बर को रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं की एक सभा आयोजित की गयी थी। इस सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने कहा कि आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कई विषयों पर विश्व के नेताओं की सहमति बनवाई है, इससे मेरे पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य करने की क्षमता को और अधिक शक्ति मिली है। आज तक राजनीति में पर्यावरण का विषय कहीं हाशिये पर रख दिया गया था। लेकिन मोदी जी की दूरदर्शिता ही है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही जितना बल आर्थिक समृद्धि के कार्यों पर दिया, उतना ही बल पर्यावरण के संरक्षण के विषय पर उनके द्वारा दिया गया। जिसके कारण वर्षों से रायगढ़ अंचल में मेरे द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान को भी शक्ति मिली है। इससे हमें आज सीख लेने की आवश्यकता है कि हम जिस संस्कृति के लोग हैं, उस संस्कृति में पेड़ों के पूजा के पीछे कौन सा दर्शन है। अतः हमारा दर्शन भी कहता है कि प्रकृति के संरक्षण के माध्यम से ही मानव जाति को संरक्षित रखा जा सकता है। उसी दर्शन से ओत-प्रोत हमारे प्रधानमंत्री ने आज विश्व को दृष्टि देने का कार्य किया है। इसका प्रमुख बात यह है कि मानव केन्द्रित विकास की आवश्यकता आज भी प्रासंगिक है। अर्थात् मैं आप सभी से शपथ लेना चाहता हूं कि आप सभी प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। इसी के माध्यम से हम अपने अगली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
विद्यालय प्रांगण को छायादार बनाने के लिए रोपित किए गए पौधे


राजीव नगर सरस्वती शिशु मंदिर में पांच फुट से ऊपर के दर्जनों पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से जगदेव प्रसाद पटेल (प्राचार्य), पद्मलोचन पटेल (आचार्य), श्याम लाल पटेल (आचार्य), तीजा पटवा (आचार्या), रजनी थवाईत (आचार्या), रेवती मालाकार (आचार्या), ममता बंजारी (आचार्या), विजया लक्ष्मी पटेल (आचार्या), ओजस्वी तिवारी (आचार्या), दीपिका साहू (आचार्या), उजाला साहू (आचार्या), सीमा वर्मा (आचार्या), तृप्ति ओगले (लिपिक आचार्या), कविता तिवारी (आचार्या) और सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर के पूर्व छात्र चन्द्र कांत पंजाबी सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। यह पौधे हमें आहार देते हैं और पेड़ हमें फल-फूल तथा प्राण वायु देते हैं। हमारे जीवन का डोर इनसे बंधा हुआ है। इसलिए इनकों रोपित करना और संरक्षित करना आवश्यक है। सभा समाप्त होने के पश्चात् विद्यालय प्रांगण में पौधे रोपित किए गए और बच्चों के इच्छा अनुसार बच्चों में भी पौधे वितरित किए गए। उसके बाद लोगों के मांग पर रामभांठा के शिव मंदिर के पास गुलमोहर और अमरूद के पौधे रोपित किए गए।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING