Uncategorized

दोनों वार्डों में मिली काँग्रेस की जीत सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है- अनिल शुक्ला


रायगढ़:- रायगढ़ नगर पालिक निगम के दो वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजों से खुश होकर रायगढ़ ज़िला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा है कि, हमारे छत्तीसगढ़ के यसस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के कुशल मार्गदर्शन में एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के जनहितैषी कार्यों के बदौलत हमें उपचुनाव में दोनों वार्डों में सफलता मिली, एवं रायगढ़ नगर पालिक निगम की महापौर जानकी काटजू, रायगढ़ निगम के सभापति जयंत ठेठवार के मार्गदर्शन में हमने दोनों वार्डों में अपने प्रत्याशियों के लिए जी जान देकर प्रचार प्रसार किया। जिसमें काँग्रेस के सभी विंगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जैसे- जिला काँग्रेस, सेवादल, महिला काँग्रेस, इंटक, सभी विभागों के जिलाध्यक्ष, युवक काँग्रेस, एनएसयूआई ने अपने स्तर पर काँग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार किया जिससे हम दोनों वार्डों में जीत हासिल कर पाए।
हमारे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विकास कार्यों की बदौलत हम कांग्रेस को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं और उनके द्वारा छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए किए जा रहे कार्यों का ही परिणाम है की जनता ने अभी के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सभी जगहों पर जीत दिलाई है। इससे साफ है कि प्रदेश की जनता भूपेश बघेल के जनहित कार्यों से खुश है और कांग्रेस पार्टी के प्रति लगातार लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 और वार्ड क्रमांक 25 में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाई।
इन सभी लोगों का मैं तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ। सभी ने एक टीम बनकर जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं आगे भी इसी तरह से सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर काँग्रेस को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देते रहने की कामना करता हूँ। और सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारी पार्टी के प्रत्याशियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। जिससे कांग्रेस को दोनों वार्डों में जीत दर्ज करने में आसानी हुई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING