Uncategorized

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस उत्सव

रायगढ़ /

बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति के साथ साथ विभिन्न उत्सवों को मनाने के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है, इसी कड़ी में आज दिनांक 23 दिसबर 2021 को सर्दी की छुट्टियों के पूर्व कक्षा नर्सरी से नवीं के विद्यार्थीयों ने उत्साहपूर्वक क्रिसमस का उत्सव मनाया, विगत कई दिनों से विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम की तैयारी की थी जिसका परिणाम एक बेहद ही खुबसूरत कार्यक्रम के रूप में सामने आया

|
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की निदेशक श्रीमती अनीता अग्रवाल जी की गरिमामय उपस्थिति रही,

विद्यार्थियों के साथ साथ पालकगण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे | कार्यक्रम का प्रारंभ निदेशक मैडम एवं प्राचार्य महोदया ने क्रिसमस कैंडल जलाकर किया तत्पश्चात छोटे छोटे बच्चों नें रंग बिरंगे वेशभूषा में मनमोहक नृत्य, गायन एवं नाटक का

प्रस्तुतीकरण किया I इन मनमोहक प्रस्तुतियों के पश्चात् एक फैंसी ड्रेस कम्पटीशन का आयोजन भी किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के वेशभूषा में प्रस्तुति दी I


विद्यालय प्राचार्या कैप्टन श्वेता सिंह ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्ता एवं उसके माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।


साथ ही साथ उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 की मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय में चल रहे गतिविधियों की महत्ता एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति से उनके जुड़ाव के विषय में प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकगण एवं पालकगण ने भी आनंद लिया, उक्ताशय की जानकारी एकेडेमिक प्रभारी प्रतीक सिंह द्वारा दी गई।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING