Uncategorized

12 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिला 4744 मरीजों को लाभ….अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की डभरा शाखा में हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन….मरीजों को 57 एक्सरे व 66 ईसीजी भी किया गया

डभरा । अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में अघोर आश्रम डभरा में एक् दिवसीय निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 56 विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सको ने सेवा दी हैं । शिविर मे 1269 पुरुष , 2531 महिलाए तथा 944 बच्चों ने इलाज कराया हैं । शिविर में चिकित्सको के जरिए आने वाले मरीजों का खून ब्लड शुगर बीपी अन्य जांच कर दवाओ हेतु परामर्श दिया गया l मरीजों के बीमारी के लक्षण को देखते हुए 66 लोगो का ईसीजी एवं 57 मरीजों का एक्सरे भी किया गया हैं । प्रबंधन की ओर से मरीजों को निःशुल्क इलाज के साथ साथ निशुल्क दवाईयां भी वितरण किया गया हैं । रविवार को प्रातः 9 बजे पंजीयन के पूर्व दर्जनों विशेषज्ञ चिकित्सो की मौजूदगी में बाबा प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से पूज्य अघोरेश्वर के तैल चित्र में पुष्प अर्जित कर निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया l


अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में अघोर आश्रम घोघरी रोड डभरा जिला सक्ति में आज पूर्वनियोजित समय पर सत्ताइस हजार वर्ग फुट के विशाल पंडाल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l इस स्वास्थ्य शिविर के लिए प्रबंधन ने चाक -चौबंद व्यवस्था करते हुए पंजीयन परामर्श इलाज दवा वितरण हेतु पृथक-पृथक 56 कक्ष का पंडाल के अंदर बनाए गए ताकि आस-पास के सैकड़ो गांवों के आए मरीजों व उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का समाना नही करना

पड़े l दवा वितरण के लिए महिलाओ एवं पुरुषो के लिए पृथक कतार की व्यवस्था की गई थी l पेय जल एवं शौचालय के लिए भी प्रबंध किया गया था l इलाज के लिए डभरा, मालखरोदा, जैजेपुर, चन्द्रपुर, फगुरम, अडबहार , सरसींवा, बिर्रा, सारगढ़, जशपुर , पेंड्रावन, हसोद , टूड्री , धुरकोट, पोटा सकरा सहित आस पास के सैकड़ो गांवों से पहुंचे 4744 पंजीकृत मरीजों का शाम 5बजे तक इलाज कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया l दवा वितरण हेतु दवा प्रतिनिधियों के संघ की टीम मौजूद थी जिन्होंने दवा का निःशुल्क वितरण किया l
कोविड संक्रमण के दो वर्षो को छोड़कर यह आयोजन पिछले एक दशक से अधिक समय से किया जा रहा l विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजन 12 वां रहा।

जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकगण में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश कुमार मिश्रा ,डॉ अजय कुमार गुप्ता ,डॉ यू.सी .शर्मा नैला, जांजगीर , डॉ.मनीष बेरीवाल डॉ पी.के. गुप्ता, डॉ.जितेंद्र नायक, स्त्री रोग विशेषज्ञ में डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी डॉ. मधु दुबे ,डॉ .प्रेमा षडंगी खरसिया ,डॉ मालती राजवंशी , डॉ. डी. राय चौधरी, डॉ. भारती सोय जिंदल, डॉ. उमा अग्रवाल ,डॉ. कीर्ति नंदा ,डॉ. भारती पटेल ,डॉ. शिखा शर्मा बिलासपुर, डॉ. आकांक्षा चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ में डॉ. के.एन. पटेल डॉ. संजीव गोयल , डॉ. विनोद नायक , डॉ. देवेंद्र दुबे रायगढ़, एलर्जी, दमा, टी.बी. रोग विशेषज्ञ में डॉ. गणेश पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ में डॉ. आर.के. गुप्ता डॉ. अहर्निश अग्रवाल , डॉ. आकाश पण्डा , डॉ. दिनेश

पटेल , डॉ. हिमाशु बोथरा जिंदल डॉ. प्रफुल चौहान। न्यूरो सर्जन डॉ. नितीश नायक यूरो सर्जन डॉ. अजित पटेल ,शिशु रोग सर्जन डॉ. आशुतोष शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. आर.के. अग्रवाल डॉ. राजू पटेल डॉ. कमलेश नायक डॉ.अनील हरिप्रिया बिलासपुर, डॉ. मृणाल शंकर शर्मा बिलासपुर नेत्र रोग विशेषज्ञ में डॉ. आर.के. अग्रवाल डॉ. प्रभात पटेल डॉ. कांति डेम्ब्रा , कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ में डॉ. दिनेश पटेल , डॉ. नीलम नायक डॉ. अनुप अग्रवाल सारंगढ़। दंत रोग विशेषज्ञ में डॉ. आर.के. आनंद डॉ. डी.के वर्मा डॉ. राहुल अग्रवाल , डॉ. जयश्री पटेल ,चर्म रोग विशेषज्ञ में डॉ. पीयूष अग्रवाल डॉ. राकेश पटेल ,जनरल फिजिशियन डॉ. एम.राय चौधरी डॉ. एस.के. गुप्ता डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. हेमन्त डभरा डॉ. मनोज डनसेना डभरा, फिजियोथेरेपिष्ट- डॉ. गौतम शर्मा पैथोलॉजिस्ट डॉ.रीना नायक ने अपनी सेवा दी है। शिविर में आए मरीजों का चिकित्सीय परामर्श के बाद एक्सरे, ईसीजी, यूरिक एसीड टेस्ट, स्पायरो मेट्रो अस्थमा टेस्ट से जुड़ी आवश्यक जांच पैथोलेब में की गई l लैब जांच के बाद निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।

अब तक आश्रम द्वारा किये गये सेवा कार्य

विभिन्न शिविरो के जरिए रायगढ़ में अब तक स्वास्थ्य 29092 मरीजों को लाभ मिला वही डभरा में 48034 मरीजों को लाभ मिला l
शिवरीनारायण में 6471 मरीजों को लाभ मिला बनोरा की आदर और कोइलीजोर शाखा में क्रमशः 5438 एवं 7348 मरीजों को लाभ मिला l होम्यो पैथिक चिकित्सा पद्धति से रायगढ़ में 46589 मरीजों डभरा में 154, शिविरनारायण में 4494 मरीजों


सरभोका में 1166 रेणुकूट में 4342और जिगना में 28298 मरीजों को लाभ लिया हैं l वही नेत्र शिविर के जरिए बनोरा में 6985 डभरा में 3122 शिवरीनारायण में 2326 आदर में 75 लोगो का जीवन रोशन हुआ l बनोरा आश्रम में मौजूद सुसज्जित आपरेशन थियेटर में किए गए हाइड्रोशील आपरेशन के जरिए 777 लोगो को लाभ मिल चुका l
शिवरीनारायण में 109 लोगों को लाभ मिला l कृत्रिम अंगों हेतु प्रारंभ किए गए कैलिपर्स शिविर में 881 लोगों का चयन किया जिन्हे 976 कृत्रिम अंग वितरित किए गए l शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना संस्था की स्थापना के मूलभूत उद्देश्यों में शामिल है l
खर्चीली शादी पर रोक हेतु आश्रम परिसर में अब तक बनोरा में 45 शिवरीनारायण में 5 कोईलीजोर में एक ,जिगना में 6 रेणु कोट में नौ विवाह संपन्न कराए जा चुके हैं l वहीं अवधूत महिला शिल्प कला केंद्र में 180 महिलाओं को लाभ मिल चुका है यह संस्था प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जगह-जगह जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करते आ रही है वर्ष 2020 के दौरान छत्तीसगढ़ में महानदी में बाढ़ प्रभावितों से जुड़े 1212 बाढ़ पीड़ितो को दैनिक जीवन की आवश्यकता से जुड़ी सामग्री वितरित की गई l वैश्विक महामारी कोविड के लिए संस्था ने प्रधानमंत्री आपदा फंड में एक लाख ग्यारह हजार रुपए रायगढ़ कोरोना आपदा फंड में क्रमशः एक लाख इक्कीस हजार एवं दो लाख पांच हजार के सहायता राशि के अलावा कोरोना पीड़ित मरीजों के सुविधा हेतु एक लाख उनतीस हजार आठ सौ की लागत से 20 एयर कूलर प्रदान किया है।

झलकियां

*स्वास्थ्य शिविर हेतु कुल 27 हजार वर्ग फुट का पांडाल बनाया गया।
जिसमे महिला चिकित्सकों दवा वितरण हेतु पृथक पृथक पांडाल भी शामिल थे ।

*पंडाल में कुल 56 पृथक कक्ष बनाए गए थे
*शिविर में पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था थी
*शिविर हेतु रायगढ़ के तमाम विशेषज्ञ चिकित्सक सहित बिलासपुर खरसिया के चिकित्सक भी शामिल रहे
*संस्था का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है
*मानव सेवी संस्था की छग में रायगढ़ जांजगीर सरगुजा जिले सहित झारखंड बिहार में भी शाखाएं है जहां स्वास्थ्य सेवाए निःशुल्क दी जाती है
*शिविर में आए मरीजों का मानना है कि उनके मर्ज के इलाज हेतु दवा के साथ साथ बाबा प्रियदर्शी की दुआ भी काम करती है l
*मानव सेवा के लिए इस संस्थान का योगदान समाज के लिए एक अनुकरणीय मिशाल है

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING