
रायगढ़…मीना बाजार के स्थल के लिए चल रहे विवाद में आज उस वक्त नया मोड़ आ गया जब निगम आयुक्त ने मीना बाजार संचालक को नोटिस जारी करते हुए,कार्यवाही किए जाने की बात कहा।दरअसल सावित्री नगर में मीना बाजार लगाए जाने के लिए अब तक कोई भी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी गई है।बावजूद इसके मीना बाजार संचालक महताब हुसैन के द्वारा उक्त स्थल पर जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अब तक

आधा मीना बाजार लगा लिया गया है।जिसे लेकर आज निगम आयुक्त ने भूमि स्वामी सौरभ अग्रवाल और महताब हुसैन को नोटिस जारी करते हुए ताकीद किया है की बिना अनुमति के लगाए जा रहे मीना बाजार का सामान तत्काल हटा लेवें अन्यथा नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 252 के तहत कार्यवाही की जाएगी।साथ ही निगम आयुक्त ने रेल्वे अंडर ब्रिज,सड़क निर्माण,नाली निर्माण और पार्षदों और मोहल्लेवासियों का विरोध होने के कारण अभिमत और अनापत्ति प्रमाण देने से भी साफ इंकार कर दिया है।






