Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में पौधारोपण के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक…रोपे गए पौधों और पर्यावरण को संरक्षित रखने का लिया संकल्प..

रायगढ़/ आज विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में पौधारोपण के कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक शामिल होकर वन विभाग स्कूल प्राचार्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृहद पौधारोपण किया तथा रोपे गए पौधों और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, आज विश्व पर्यावरण दिवस

अवसर पर इस कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के पश्चात तनाव मुक्त जीनव जीने के उपाय भी बताए। रोपे गए पौधे तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया गया और हरियाली बढ़ा कर पृथ्वी से प्रदूषण कम करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक रायगढ़ के वन मंडल

अधिकारी स्टायलो मंडवी, नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्रीमती जानकी काटजू, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रचार्या, तथा जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य नागरिक एवं भारी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING